भारत सरकार के 7वें पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा पंजाब के विभिन्न हिस्सों में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जा रहे हैं। इन नाटकों का उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा और बाल एवं महिला विकास विभाग द्वारा जारी पोषण संबंधी जानकारी को आम लोगों तक पहुंचाना है। पहले दिन आजाद भगत सिंह विरासत मंच की टीम गोइंदवाल साहिब के स्कूल ऑफ एमिनेंस पहुंची। यहां टीम ने गर्भावस्था से लेकर दो वर्ष की आयु तक के 1000 दिनों में पोषण के महत्व पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। नाटक में गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को बरती जाने वाली सावधानियों को रोचक ढंग से दिखाया गया। दर्शकों को पोषण ट्रैकर ऐप की जानकारी भी दी गई। इस नाटक में दलजीत सिंह सोना, अनमोलप्रीत कौर, गुरविंदर कौर, परमजीत सिंह, कवलजीत कौर, सतनाम सिंह, जसपाल सिंह, मनमीत कौर, अमरजीत कौर और शरणजीत सिंह ने अभिनय किया।


