अंबिकापुर | सरगुजा जिले के एसएसपी राजेश अग्रवाल ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। एसपी कार्यालय पहुंचने पर सलामी गार्ड ने उन्हें सलामी दी। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया। सभी राजपत्रित अधिकारियों से मुलाकात की। जिले की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। राजेश अग्रवाल ने सामान्य बैठक में अधिकारियों को विभागीय कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण किया। गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बेसिक पुलिसिंग के जरिए जिले में व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया जाएगा। त्वरित कार्रवाई से आम लोगों का विश्वास जीता जाएगा। अपराधों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।


