रांची | कॉसमॉस यूथ क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा समाज के जरूरतमंदों लोगों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क दंत और नेत्र जांच शिविर का आयोजन 26 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा। यह आयोजन संस्था के परिसर में किया जा रहा है। शिविर में दंत विशेषज्ञ डॉ. अनामिका कुमारी, बीडीएस डेंटल सर्जन व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रूही द्वारा जांच की जाएगी। गंभीर मरीजों को उचित परामर्श दिया जाएगा। रांची| पोप फ्रांसिस के निधन पर रांची महाधर्मप्रांत की ओर से संत मरिया महागिरजाघर में आज गमी मिस्सा होगी। विश्वासी दोपहर 2 बजे से आयोजित मिस्सा में पोप फ्रांसिस की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना करेंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। पल्ली पुरोहित फादर आनंद डेविड खलखो मुख्य अनुष्ठक होंगे। इधर, सभी मिशन स्कूलों में पहलगाम आतंकी हमले में शहीद लोगों के लिए दो मिनट का मौन धारण कर शांति के लिए प्रार्थना होगी।


