माता रानी मंदिर प्रीत नगर में श्रीमद् भागवत कथा में झूमे श्रद्धालु, श्री कृष्ण के चरणों में नतमस्तक होकर लिया आशीर्वाद

भास्कर न्यूज | अमृतसर माता रानी मंदिर, प्रीत नगर बटाला रोड पर श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया। कथा में इलाके के पार्षद सुजिंदर बिडलान, उत्तर प्रदेश कल्याण परिषद पंजाब के प्रधान सुग्रीव सिंह, महामंत्री धर्मेंद्र सिंह सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने भगवान कृष्ण के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। कथा आयोजन की अगुवाई पंडित टीकाधारी कर रहे हैं। कथा व्यास जयदेव ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। प्रवासी भलाई बोर्ड पंजाब सरकार के पूर्व वाइस चेयरमैन राम भवन गोस्वामी ने कहा कि शहर के हर क्षेत्र में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होना चाहिए। इससे आमजन को अमृत तुल्य ज्ञान मिलता है। यह जीवन को नई दिशा और प्रेरणा देता है। गोस्वामी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जीवन में सकारात्मकता आती है। परमपिता परमेश्वर की कृपा से धर्म और भक्ति का मार्ग मिलता है। कथा व्यास जयदेव ने कहा कि भगवान कृष्ण का जीवन बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। उन्होंने आतंकवादियों द्वारा निर्दोष भारतीयों की हत्या पर दुख जताया। दुष्ट कंस की उपमा देते हुए कहा कि जब विनाश का समय आता है, तो बुद्धि विपरीत हो जाती है। ऐसे लोगों के सफाए के लिए समाज को सशक्त होना होगा। तभी धरती पर अमन और शांति कायम हो सकेगी। उन्होंने कहा कि पुराणों के अनुसार वही व्यक्ति धनवान है, जो तन, मन और धन से सेवा और भक्ति करता है। परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम से ही संभव है। यह आयोजन पूर्व पार्षद लाडो पहलवान, पंडित टीकाधारी, मंदिर कमेटी के प्रधान राजन शर्मा, सोनू चौधरी, पंडित ओमप्रकाश और इलाके के लोगों के सहयोग से किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *