लुधियाना| श्री दुर्गा माता मंदिर, भाई रणधीर सिंह नगर में प्रबंधक कमेटी द्वारा महा संकीर्तन का आयोजन 3 मई, शनिवार को किया जा रहा है। इस आयोजन में रसिक संत बाबा चित्र विचित्र बिहारी दास जी महाराज अपनी मधुर वाणी से संकीर्तन करेंगे। मंदिर समिति के प्रिंस वालिया ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस अवसर पर राधा कृष्ण जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को लंगर प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। लुधियाना| पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर (पीयूआरसी) के युनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ की एनएसएस युनिट ने वीरवार को प्लास्टिक को कहना ना कार्यक्रम करवाया गया। इसको पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत करवाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्लास्टिक की खपत को कम करना, स्वच्छ वातावरण और बेहतर मानव स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम को डायरेक्टर प्रो. अमन अमृत चीमा के मार्गदर्शन में करवाया। टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ सहित प्रतिभागियों को जूट बैग और बांस से बने टूथब्रश बांटे गए। इन वस्तुओं का वितरण एक पर्यावरण अनुकूल भविष्य की दिशा में सामूहिक कदम का प्रतीक है। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूजा सिक्का और एडवोकेट सुनील मित्तल ने किया।


