श्रीकृष्ण का जन्म होते ही वासुदेव कारागार से मुक्त हुए

भास्कर न्यूज | लुधियाना न्यू जनता नगर की 8 नंबर गली, ढाबा रोड स्थित श्रीचंद मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा करवाई जा रही है। इस दौरान कथावाचक मधुबन ने श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई। कथावाचक ने बताया कि मां देवकी के पुत्रों को लेकर एक आकाशवाणाी हुई, जिसमें मां देवकी का आठवां पुत्र मथुरा के राजा कंस की मृत्यु का कारण बनेगा। कंस ने आकाशवाणी को सुनने के बाद मां देवकी और उनके पति वासुदेव को कारागार में बंद कर दिया। इसके बाद मां देवकी के 7 पुत्रों ने जन्म लिया और कंस ने उन सब को मार दिया। जब श्रीकृष्ण ने मां देवकी के आठवें पुत्र के रूप में जन्म लिया तब तेज बारिश और यमुना में तूफान की स्थिति थी। श्रीकृष्ण के लीला से वासुदेव को कारागार के बंधन से मुक्त करके, यमुना का तूफान पार कर मां यशोदा और नंनबाब के घर में छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाया। इस मौके पर विभिन्न मंदिर कमेटियों के पदाधिकारी अविनाश सांवल, अनेजा, सुनील शुक्ला, राजू शुक्ला, भूपिंदर कोहली, प्रवेश शारदा, विजय वर्मा, रवि शर्मा जिंदू, सतनाम सत्ती, संयोजक संजीव धीमान मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में श्रीचंद मंदिर के अध्यक्ष कपिल शर्मा, चेयरमैन अशोक शर्मा और उनकी कमेटी ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *