नवप्रवेशी बच्चों के लिए हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम

जामताड़ा| पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा में बालवाटिका-3 और कक्षा-1 के नवप्रवेशी छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई। यह भारतीय संस्कृति में ज्ञान और शुभारंभ का प्रतीक माना जाता है। विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने शिक्षा के महत्व, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विद्यालय के उद्देश्यों पर बात की। उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को संबोधित किया। प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद साह ने सभी नवागत छात्रों और उनके परिजनों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के शैक्षणिक, मानसिक और नैतिक विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम की मुख्य प्रस्तुति दिव्या चौहान ने दी। उन्होंने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यालय की कार्यशैली, नियम, गतिविधियां और शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी साझा की। संचालन प्रिया ने किया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुंदर ढंग से संयोजित किया। समापन सुभाष चंद्र यादव के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहभागियों का आभार जताया। इस मौके पर अभिभावकों को विद्यालय की आगामी योजनाओं से भी अवगत कराया गया। ताकि वे बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *