भास्कर न्यूज | हजारीबाग हजारीबाग के नगर भवन हजारीबाग में स्कूल रुआर 2025 बैक टू स्कूल कैंपेन की शुरुआत हो जाने के तीन दिन बाद कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला आयोजन के राज्य स्तरीय निर्देश का पालन दिखाने के लिए कोरम पूरा किया गया। अभियान 21 अप्रैल से ही शुरू हो गया है। क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, प्रवीन रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रारंभिक शिक्षा विभाग से जुड़े पदाधिकारी और कर्मी शामिल हुए।।जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कौशल किशोर, जिला स्तरीय प्रभाग प्रभारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, बीआरपी, सीआरपी गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।


