आज बंद रहेंगी शहर की सोना-चांदी की दुकानें, निकलेगी आक्रोश रैली

हजारीबाग | काश्मीर के पहलगाम में ​​हुए आतंकी घटना के विरोध में शुक्रवार को हजारीबाग शहर के सभी सोने-चांदी की दुकानें बंद रहेंगे। साथ ही स्वर्णकार संघ आक्रोश रैली भी निकालेगी। संघ ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुई आतंकी घटना ने पूरे देश को पीड़ित कर दिया है। इस बर्बरता ने न सिर्फ निर्दोष नागरिकों को अपना शिकार बनाया, बल्कि भारत की अखंडता और सामाजिक सौहार्द पर भी गहरा आघात पहुंचाया है। इस कायराना कृत्य के विरोध में हजारीबाग जिला स्वर्णकार व्यवसायी संघ ने समाज की सामूहिक चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से 25 अप्रैल को पूर्ण व्यापार बंद करने और आक्रोश रैली आयोजन का निर्णय लिया है। रैली शुक्रवार शाम 6:30 बजे, शहर के इंद्रपुरी चौक से आयोजित की जाएगी। संघ के अध्यक्ष बिक्रम प्रसाद ने पहलगाम घटना की निंद की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *