भास्कर न्यूज | लुधियाना चोरी के बाइक पर लूटपाट करने वाले बाइक सवार तीन बदमाशों को थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद किया है। आरोपियों की पहचान प्रकाश चत्तरी, दुर्गा कॉलोनी, ढंडारी निवासी विशाल कुमार व मनटन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस हिरासत में आरोपियों ने 10 से ज्यादा वारदात कबूल की हैं। आरोपियों को पुलिस ने गुप्त सूचना पर काबू किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी बिना नंबर के चोरी के बाइक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते हैं। इस पर पुलिस ने ट्रैप लगाया और आरोपियों को काबू किया।


