सोनहत | शासकीय कॉलेज सोनहत में बुधवार को विश्व पुस्तक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पुस्तक पढ़ने की रुचि बढ़ाना और प्रकाशन और कॉपीराइट की जानकारी देना भी था। यह दिवस यूनेस्को द्वारा समर्थित है। कार्यक्रम में बीएससी सेकेंड सेमेस्टर की छात्रा अंकिता काशी, प्रिया राजवाड़े और वंदना राजवाड़े ने शक्ति के 48 नियम, स्वयं की आवाज और गीतांजलि जैसी पुस्तकों का वाचन किया। छात्रों ने बताया कि पुस्तकें ज्ञान बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। इस मौके पर कॉलेज के शिक्षक शैलेष मिश्रा, रामसहाय खांडे, पुष्पकरन राम सांधे, रोहित दुबे, अंकिता सिंह, सुमन विश्वकर्मा और सैयदा जेबा बख्तियार मौजूद रहे। शिक्षकों ने कहा कि छात्रों को कोर्स की पढ़ाई के साथ श्रेष्ठ साहित्य भी पढ़ना चाहिए। इससे व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने छात्रों को रोजाना कुछ समय निकालकर पुस्तक पढ़ने की सलाह दी।


