ग्राम पंचायत कर्री में लगे शिविर में शामिल हुए 50 श्रमिक, सिर्फ 22 ने पंजीयन कराया

जनकपुर/बैकुंठपुर| ग्राम पंचायत कर्री में 23 अप्रैल को श्रमिक पंजीयन शिविर आयोजित िकया गया। आयोजन का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना था। शिविर में करीब 50 श्रमिक शामिल हुए। इनमें से 22 नए श्रमिकों का पंजीयन किया गया। इससे पहले से पंजीकृत श्रमिकों का िफर सत्यापन कर जानकारी अपडेट की। श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक सहायता योजना, श्रमिक जीवन सुरक्षा योजना, श्रमिक आवास सहायता योजना, मातृत्व व पालन-पोषण सहायता योजना और श्रमिक बाल शिक्षा प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी गई। इन योजनाओं का मकसद श्रमिकों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा देना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *