अर्जुनी में पीएम आवास के लिए सर्वे शुरू, घर-घर दस्तक दे रहे

कलंगपुर| भाजपा मंडल ओटेबंद शक्ति केन्द्र सिरसिदा के अंतर्गत ग्राम अर्जुनी में मोर दुआर साय सरकार अभियान शुरू किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आवास प्लस 2.0 में पात्र हितग्राहियों को शामिल करना है। मंडल महामंत्री थानसिंह मंडावी एवं जनपद सदस्य गुलशन कुमार साहू ने बताया कि ग्राम के विभिन्न हितग्राही हेमीन बाई साहू एवं मूलचंद साहू के घर जाकर सर्वे का कार्य किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंशानुरूप हर कच्चे मकान वाले को पक्का मकान दिया जाना है। हमारी सरकार की प्रयास है कि इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ अंतिम से अंतिम व्यक्ति को मिले। इस अवसर पर पूर्व उपसरपंच भरत साहू, एचआर मंडावी, टीकाराम साहू, रोजगार सहायक तुलसी राम सिन्हा, कंप्यूटर आपरेटर अमित साहू उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *