सिसोदिया के पठानकोट दौरे पर रंधावा ने ली चुटकी:डॉक्टरों की तैनाती पर बोले-आपको कोई बीमारी तो नहीं, एयर एंबुलेस भी तैनात होनी चाहिए

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया आज से चार दिनों के लिए पठानकोट जा रहे हैं। इसके मद्देनजर पठानकोट स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉक्टरों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। वहीं, इस मामले को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है। राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम, कांग्रेस के सीनियर नेता व गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इस पर व्यंग्य कसा है। उन्होंने कहा कहा कि मेरे ख्याल में आपकी ड्यूटी में कम डॉक्टर लगाए गए हैं। आपके लिए तो एयर एंबुलेंस भी दी जानी चाहिए। उन्होंने आखिर में लिखा है कि गेट वेल सून अतिथि। हालांकि अभी तक AAP की तरफ कोई जवाब नहीं आया है। डाॅक्टरों की टीम कम दी गई है सुखजिंदर रंधावा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डाली है। इसमें सिविल सर्जन ऑफिस द्वारा जारी आदेश में जिन डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई है, उस आदेश की कॉपी साथ में अटैच की है। साथ ही लिखा है कि मनीष सिसोदिया भाई आपको कोई गंभीर बीमारी तो नहीं? वैसे आपका मेरी लोकसभा में स्वागत है, लेकिन जिस प्रकार से आपको डॉक्टर्स की टीम दी गई है यह भी कम लग रही है, मेरे ख्याल से आपकी सेवा के लिए AIR AMBULANCE भी दी जानी चाहिए! बाकी GET WELL SOON अतिथि। याद रहे कि ऑर्डर में एडवांस लाइफ स्पोर्ट सिस्टम समेत छह लोगों की डयूटियां शिफ्टों में लगाई गई हैं। दिल्ली चुनाव के बाद लगाए प्रभारी मनीष सिसोदिया को दिल्ली चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब का प्रभारी लगाया गया है। उन्होंने पंजाब की जिम्मेदारी संभालते ही कहा था कि अब पंजाब में राॅकेट की रफ्तार से काम किए जाएंगे। लोगों को सारी सुविधाएं दी जाएगी। वहीं, उसके बाद से सरकार एक्शन मोड में है। एक तरफ जहां सरकार ने शिक्षा क्रांति मुहिम शुरू की है। वहीं, वह लगातार नेताओं व वालंटियरों से मीटिंग कर रहे है। उनकी कोशिश पार्टी को 2027 में होने विधानसभा चुनाव में जीत दिलाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *