लातेहार में सांप के डसने से महिला की मौत:घर की सफाई के दौरान सर्प ने डसा, अगले दिन अस्पताल में महिला ने तोड़ा दम

झारखंड के लातेहार में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के नरेशगढ़ गांव में घर की सफाई करते समय एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। 29 वर्षीय सुशीला देवी गुरुवार दोपहर 1:30 बजे अपने घर के कोने की सफाई कर रही थीं। वहां छिपे विषैले सांप ने उसे डंस लिया। परिजन तुरंत उन्हें पहाड़पुरी स्थित मिशन हॉस्पिटल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पति सत्यनारायण सिंह ने बताया कि सभी प्रयासों के बावजूद सुशीला की जान नहीं बचाई जा सकी। सुशीला के तीन बच्चे हैं, जिनकी उम्र 2 से 10 साल के बीच है। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह, राम गणेश सिंह समेत कई स्थानीय नेता मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *