लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार

लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार
बिजुरी।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर्र रहमान द्वारा जिले में अपराधों में नियंत्रण एवं फरार चल रहे वारंटी की तामील हेतु निर्देशित किया गया। जिसके अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी एवं एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के निर्देशन में थाना प्रभारी बिजुरी विकास सिंह, सउनि उदय प्रजापित, आर. 351 सुनील यादव, आर. 504 लक्ष्मण डांगी, म .आर. 305 संगम तोमर  के द्वारा दिनांक 22 अप्रैल 2025 को वारंटियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें माननीय न्यायालय बुढार के द्वारा जारी वसुली वारंटी अरुण प्रजापति पिता रामखेलावन प्रजापति उम्र 35 वर्ष निवासी मझौली थाना बिजुरी, एवं सावित्री उर्फ कवित्री चौधरी पति सवाई लाल चौधरी उम्र 40 वर्ष निवासी कोरजा थाना बिजुरी जिला अनूपपुर का माननीय न्यायालय कोतमा से वसुली गिरफ्तारी वारंट जारी होने से गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *