अबोहर में 5 करोड के विकास कार्यों का प्रस्ताव:विधायक जाखड़ ने डीसी को सौंपी लिस्ट, धर्मशालाओं से लेकर पार्क तक होंगे काम

फाजिल्का जिले के अबोहर में रंगला पंजाब विकास योजना के अंतर्गत नए विकास कार्यों की शुरुआत होने जा रही है। विधायक संदीप जाखड़ ने नगर निगम मेयर विमल ठठई और पार्षदों के साथ डीसी अमरजीत कौर संधू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सूची प्रस्तुत की। जाखड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र में उठाए गए मुद्दों को स्वीकार करते हुए यह निर्णय लिया है। धोबी घाट का जीर्णोद्धार शामिल वर्तमान सरकार के शेष कार्यकाल में उन कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो अब तक उपेक्षित रहे हैं। प्रस्तावित 42 विकास कार्यों में धोबी घाट का जीर्णोद्धार शामिल है। इंद्रा नगरी और अजीमगढ़ में कम्युनिटी हॉल बनेंगे। विभिन्न धर्मशालाओं जैसे अरोड़वंश, सैन, सतगुरु कबीर, राम भवन, कुम्हार भवन, नामदेव और श्री गुरु रविदास रेगर धर्मशाला का विकास किया जाएगा। नई आबादी, कल्लरखेड़ा और जंडवाला हनुवंत में पुस्तकालय स्थापित होंगे। पार्क में व्यायाम उपकरण लगाए जाएंगे नेहरू पार्क, जेपी पार्क और पटेल पार्क में व्यायाम उपकरण लगाए जाएंगे। रानी झांसी मार्केट का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। सरकारी डिग्री कॉलेज की अधूरी सड़क के लिए 35 लाख रुपए का प्रावधान है। श्रीगंगानगर रोड से शिव शाक्य स्कूल तक 30 लाख और पशु चिकित्सालय से लक्ष्मी नारायण निवास तक इंटरलॉकिंग सड़क के लिए 35 लाख रुपए खर्च होंगे। संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। जाखड़ ने अबोहर में स्कूल ऑफ एमिनेंट की स्थापना की मांग भी की है। साथ ही आभा स्क्वायर के बिजली कनेक्शन के लिए नगर निगम की बजाय पंजाब राज्य बिजली बोर्ड से सहयोग की अपेक्षा जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *