सरायकेला | जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में कोल्हान मानवाधिकार संगठन ने शुक्रवार को कैंडल जलाकर शहीदों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। साथ ही आतंकवादी घटना की निंदा की। केन्द्र सरकार से आतंकवादी हमले के विरुद्ध ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की। मौके पर जे पी सिंह, अनिल कुमार, अर्चना वर्णवाल, इंद्रपाल सिंह, विश्वनाथ प्रसाद, सुमन देवी, मो. रेयाज, परमात्मा शर्मा आदि मौजूद थे।


