भास्कर न्यूज| चाईबासा पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार देर शाम कांग्रेस ने चाईबासा में मोमबत्ती मार्च निकाला। यह मार्च कांग्रेस भवन से शुरू हुआ। शहीद पार्क चौक पर समाप्त हुआ। मार्च में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए। अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मार्च के बाद शोक सभा हुई। पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखा गया। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। जगन्नाथपुर के विधायक और सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकू ने कहा, पहलगाम हमला पूरे देश को झकझोरने वाला है। कांग्रेस पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। आतंकवाद के खिलाफ कांग्रेस हमेशा आवाज उठाती रही है। केन्द्र सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए। भविष्य की रणनीति बनानी चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा, देश की सुरक्षा के लिए कांग्रेस आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। मोमबत्ती मार्च में मिली बिरुवा, अशरफुल होदा, सन्नी सिंकु, त्रिशानु राय, प्रीतम बांकिरा, इम्तियाज खान, दिकु सावैयां, मो. सलीम, अनीश गोप, अशोक सुंडी, डॉ. क्रांति प्रकाश, जहाँगीर आलम, सुरेश सावैयां, लियोनार्ड बोदरा, नन्द गोपाल दास, रवि कच्छप, पूर्ण चन्द्र कायम, गोपाल बोदरा, अशोक मुंडरी, राहुल लाल दास, गुरुचरण सोनकर, कमल सिंह, मिल्टन सुंडी, विशाल गुड़िया, हरिचरण आदि मौजूद थे। पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी।


