भास्कर न्यूज | लुधियाना फिरोजपुर रेल मंडल ने समर सीजन में शुरू की है स्पेशल ड्राइव में 8 ट्रेनों में 3 दिन में 4363 से ज्यादा रेल यात्री पकड़े और उनसे 30 लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला। फिरोजपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम परमदीप सैनी ने बताया कि यह ड्राइव 21 मई, 2025 तक जारी रहेगा। इसी क्रम में, दिनांक 22.04.2025 से 24.04.2025 को विशेष जाँच अभियान में बिना टिकट और अनियमित यात्रा करते हुए 4363 रेल यात्रियों से लगभग 30 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया गया। इस समर स्पेशल टिकट चेकिंग ड्राइव के अंतर्गत मुख्यत 19223, (जम्मूतवी एक्सप्रेस), 19224 (गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस), 12920 (मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस), 12919 (मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस), 15708 (आम्रपाली एक्सप्रेस), 13006 (अमृतसर हावड़ा मेल) 19226 ( भगत की कोठी एक्सप्रेस), 12238 (बेगमपुरा एक्सप्रेस) इत्यादि रेल गाड़ियों में गहन जांच की गई।


