पैसे लेकर डीएल बनवाने का मामला:दो मुलाजिम पूछताछ को बुलाए, फिर भेजा जेल

लुधियाना| पैसे लेकर लाइसेंस बनाने के मामले में विजिलेंस द्वारा गत दिनों एजेंटों पर कार्रवाई की। जिसके बाद विजिलेंस ने एक्शन मूड में आते हुए सोसायटी के मुलाजिमों सहित एजेंटों को भी हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। परंतु सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दो सोसायटी के मुलाजिमों को विजिलेंस द्वारा वापिस पूछताछ के लिए लाया गया था और अब उन्हें फिर से वापिस भेज दिया गया है। हालांकि विजिलेंस द्वारा कुछ लिस्टें भी अपने कब्जे में ली है जिससे पता चल सके की इस नेक्सेस में और कौन कौन लोग शामिल है। इसके अलावा जिन- जिन लोगो से पैसों के ट्रांजेक्शन हुई है उस पर भी विजिलेंस की पैनी नजर है। वहीं पूछताछ के दौरान कुछ अन्य लोगो के नाम भी सामने आए है जो काम करवाने के लिए पैसे सोसायटी के मुलाजिमों को देते थे। अब उसके द्वारा किस किस को पैसे दिए जाते थे यह अभी भी जांच का विषय बनी हुई है। बता दे कि विजिलेंस की इस कार्रवाई के कारण पिछले कई दिनों से सेक्टर 32 का ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक बंद पड़ा है। वहीं आरटीओ आफिस में भी सन्नाटा पसर गया है। जहां पर एजेंटों की भीड़ रोजाना आम देखने को मिल जाती थी वहीं अब एजेंटों की सीटों पर धूल और मिट्टी ही मिल रही है। क्लर्कों के कमरों के बाहर भी एजेंटों घूमते नजर आते थे। परंतु वह अब गायब हो गए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *