पाली ने विवाहिता ने खाया जहर, मौत:2 बेटियों के सिर से उठा मां का साया

पाली ने 25 वर्षीय 2 बेटियों की मां ने शनिवार सुबह कीटनाशक खा लिया। जिसे उपचार के लिए पर हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाई है। जानकारी के अनुसार पाली जिले के सिरियारी थाने के जोजावर के निकट स्थित नवो की खेड़ी में रहने वाली 25 वर्षीय सरोज कंवर पत्नी विजय सिंह ने शनिवार सुबह कीटनाशक खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए उसे निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां से बाद में पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। विवाहिता की 2 बेटियां पति विजय ने बताया वह महाराष्ट्र में मिठाई की शॉप पर कम करते है। जो 4 अप्रैल को गांव आया था। करीब 5–6 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उसे दो बेटियां हुई। एक 3 साल की ओर दूसरी डेढ़ साल की है। विवाहिता ने जहर क्यों खाया इसको लेकर जांच की जा रही है। वहीं इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *