अमृतसर में एनआरआई परिवार पर हमला:स्पेन से मुखिया ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद, मंत्री से आज करेंगे मुलाकात

अमृतसर जिले के दबुर्जी इलाके में एक एनआरआई परिवार पर हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के रिश्तेदार के बेटे ने कुछ अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उनके घर पर हमला किया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सात-आठ दिन पहले हुई परिवार के मुखिया स्पेन के परमजीत सिंह ने बताया कि वे कई सालों से विदेश में रह रहे हैं। उनके माता-पिता, पत्नी और बच्चे दबुर्जी में रहते हैं। हमले की घटना सात-आठ दिन पहले हुई। परिवार ने उसी दिन पुलिस को शिकायत की।,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवार को हमले के बाद जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। न्याय नहीं मिला तो छोड़ देंगे पंजाब महिला ने कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे पंजाब छोड़कर चले जाएंगे। पूरे गांव में डर का माहौल है। परमजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री से कार्रवाई की अपील की। इसके बाद थाना सुलतान विंड में दिलीप सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल आज पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *