भरतपुर में नाबालिग से रेप-किडनैपिंग का आरोपी पकड़ा:स्कूल की छुट्टी के बाद दोस्त को लेने भेजा था; पिता ने दर्ज करवाया था मामला

नाबालिग लड़की के किडनैप और रेप के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामला डीग जिले की कुम्हेर थाना इलाके का है। आरोपी ने एक दोस्त के जरिए लड़की को स्कूल की छुट्‌टी के बाद भरतपुर बुलाया। इसके बाद अपने साथ ले गया। बाद में लड़की खुद पुलिस के सामने पेश हुई। पुलिस ने बयान लेकर पहले आरोपी के दोस्त को, फिर आरोपी को पकड़ लिया। कुम्हेर थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया- 20 फरवरी को नाबालिग के पिता ने अपनी बेटी के अपहरण की FIR दर्ज करवाई थी। किडनैप करने का आरोप लगाया रिपोर्ट में बताया था- मेरी 14 साल की बेटी 20 फरवरी को स्कूल में पढ़ने के लिए गई थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश किया तब पता चला कि नकुल नाम का युवक मेरी बेटी को किडनैप कर ले गया था। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की। किसी और को लेकर आने को भेजा था पुलिस जांच में पता लगा कि स्कूल से छुट्टी के बाद लड़की लोकेंद्र नाम के लड़के के साथ भरतपुर गई थी। लोकेंद्र को नकुल ने लड़की को लाने के लिए भेजा था। घटना के बाद 10 अप्रैल को नाबालिग खुद थाने पहुंच गई। पुलिस ने उसके बयान लेकर 16 अप्रैल को लोकेंद्र को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को नकुल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *