गोड्डा समाहरणालय में खड़े वाहनों में लगी आग:एक कार, दो बुलेट समेत चार वाहन जले, गर्मी से आग लगने की आशंका

गोड्डा जिले के पडूंबधान समाहरणालय परिसर में खड़े वाहनों में आग लग गई। समाहरणालय के पीछे खड़े वाहनों में अचानक लगी आग में एक कार, दो बुलेट मोटरसाइकिल, एक बाइक और एक स्कूटी जल गईं। आग की लपटें काफी तेज थीं। समाहरणालय कर्मियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गर्मी की वजह से आग लगने की आशंका नगर थाना प्रभारी दिनेश महली ने बताया कि आग लगने का कारण अत्यधिक गर्मी हो सकता है। उनके अनुसार वाहनों में मौजूद पेट्रोल और डीजल के कारण आग लगी होगी। क्षेत्र में इस समय तापमान अधिक है। हालांकि, आग लगने के सटीक कारण की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *