जिले में मलेरिया के उन्मूलन पर की चर्चा

भास्कर न्यूज | बालोद राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इस वर्ष थीम रही- मलेरिया हमारे साथ समाप्त हो जाये- पुनः निवेश करें, पुनः कल्पना करें, पुनः प्रज्ज्वलित करें। प्रदेश में वर्ष 2027 तक शून्य मलेरिया (शून्य स्थानीय संक्रमण) और वर्ष 2030 तक मलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य तय किया गया है। इसे सामूहिक प्रयास और सहयोग से ही पूरा किया जा सकता है। मलेरिया उन्मूलन के लिए सभी स्तर पर प्रयास जारी है। जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला चिकित्सालय में हुआ। रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता हुई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। जिले में पिछले वर्षों में मलेरिया के मामलों में कमी आई है। अधिकारियों ने मलेरिया उन्मूलन के लिए शीघ्र जांच, त्वरित उपचार और रोकथाम के उपाय की जानकारी दी। डॉ. आरके श्रीमाली, डॉ. जीआर रावटे समेत अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *