झुंझुनूं में जिला परिषद के सर्किल का नामकरण होगा:अब झुंझार सिंह के नाम से जाना जाएगा, विरासत को संरक्षित करने की दिशा में कदम

जिला परिषद और पीडब्ल्यूडी डाक बंगले के सामने स्थित सर्किल का नाम अब झुंझार सिंह सर्किल होगा। नगर परिषद ने इसकी स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय जिला स्तर पर गठित समिति की 23 अप्रैल 2025 को आयोजित बैठक में लिया गया। इसके आधार पर जिसे नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने आधिकारिक पत्र जारी किया है। सर्किल का नाम झुंझार सिंह रखने की अपील पत्र के अनुसार राजस्थान सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग के आदेश (31.08.2000) के तहत विशिष्ट व्यक्तियों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर सड़कों और स्थलों के नामकरण के लिए गठित जिला स्तरीय समिति ने यह प्रस्ताव पारित किया। समिति ने सर्वसम्मति से जिला परिषद और पीडब्ल्यूडी डाक बंगले के सामने स्थित सर्किल का नाम झुंझार सिंह सर्किल रखने का फैसला किया। पत्र में बताया गया है कि यह स्वीकृति केवल सर्किल के नामकरण की। पत्र में स्पष्ट किया कि यह निर्णय क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक कदम है। स्थानीय लोगों और झुंझार सिंह सर्किल संस्थान के सदस्यों ने स्वागत किया है। संस्थान के अध्यक्ष ने कहा, यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि झुंझार सिंह के नाम पर यह सर्किल जाना जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *