उदयपुर शहर के ख्याति प्राप्त चित्रकार ओम प्रकाश सोनी, बिजौलिया को मेवाड़ विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। सोनी को चित्रकला, कैलीग्राफी और प्राचीन पांडुलिपि पढ़ने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। दीक्षांत समारोह गंगरार में मेवाड़ विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन डॉ अशोक कुमार गदिया, मुख्य अतिथि उद्योगपति मोतीलाल ओस्तवाल और वाईस चांसलर आलोक मिश्रा की उपस्थिति में शनिवार को आयोजित किया गया था।


