करौली में पहलगाम हमले के बाद शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए शहर पुलिस चौकी पर सीएलजी की बैठक हुई। बैठक में सभी समुदाय के लोग, व्यापारी और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। डीएसपी अनुज शुभम और करौली थाना अधिकारी अध्यात्म गौतम ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने देश की सुरक्षा और आन-बान-शान के लिए समाज में शांति बनाए रखने का आह्वान किया। थाना अधिकारी ने सीएलजी सदस्यों को सोशल मीडिया पर अफवाहों और झूठी जानकारी को शेयर न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कोई भी अप्रिय घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में हर नागरिक को जिम्मेदारी से काम करना होगा। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आग्रह किया। सभी को मिलकर समाज में अमन-चैन बनाए रखना है।


