नेहरू पार्क में बांस के पेड़ों में लगी आग:फायर ब्रिगेड ने 30 मिनट में पाया काबू, लोगों में मचा हड़कंप; बड़ा हादसा टला

सिरोही शहर के नेहरू पार्क में रविवार शाम साढ़े 5 बजे बांस के पेड़ों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और बांस के फटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने दो अलग-अलग पाइप लगाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल रही थी। लगभग 30 मिनट की मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। जांच में पता चला कि जहां आग लगी, वहां नगर परिषद ने पहले बेंच लगवाई थी। यह जगह बांस के पेड़ों के बीच छिपी हुई थी। स्थानीय दुकानदारों और लोगों के अनुसार यहां लोगों का आना-जाना बना रहता है। समय रहते आग को काबू कर लिया गया, नहीं तो कोई बड़ा ​हादसा हो सकता था। वहीं, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *