अनुसूचित जाति उत्थान परिषद ने निकाली शोभा यात्रा, बाबा साहब के नारे लगाए गए

भास्कर न्यूज|रामगढ़ अखिल भारतीय अनुसूचित जाति उत्थान परिषद रामगढ़ जिला की ओर से बाबा साहेब डॉ. भीमराम आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। रविवार की देर शाम को शहर के बाजारटांड के जिला मैदान सिदो कान्हो से शोभा यात्रा निकाल कर नगर भ्रमण कर थाना चौक के आंबेडकर पार्क पहुंची। शोभा यात्रा के दौरान गाजे-बाजे,ढोल नगाड़ों के साथ लोग थिरके, और महिलाएं झूमर नृत्य की। वहीं,शोभायात्रा में बाबा साहेब का ध्वज लेकर चल रहे लोगों के बाबा साहेब के नारों से वातावरण गूंजायमान होता रहा। जबकि, शहर के जगह-जगह सामाजिक संस्था द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत कर पानी, शरबत बांटी गई। पार्क में प्रसाद के रुप में भंडारा का वितरण किया गया। शोभायात्रा में अतिथि सांसद प्रतिनिधि अनमोल सिंह, झामुमो के वरिष्ठ नेता महेंद्र मुंडा, कांग्रेस नेता पंकज तिवारी, आजसू के युवा नेता पियूष चौधरी, धमेंद्र साव भोपाली, चंदन मुंडा शामिल हुए। इन सभी का परिषद के सदस्यों ने नीली पट्‌टा पहनाकर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *