पंजाब में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन दिनों पंजाब में हीटवेव (लू) का जोर रहेगा। आज प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, फिर भी तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।
बठिंडा में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ के अनुसार, 1 मई 2025 तक पंजाब लू का असर रहने वाला है। इतना ही नहीं, 1 मई को हिमाचल प्रदेश के साथ सटे जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। जबकि अन्य जिलों में लू की स्थितियां देखने को मिल सकती हैं। 1 मई तक जारी अलर्ट पंजाब के शहरों में आज मौसम अमृतसर – आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में बदलाव बहुत कम होगा। तापमान 19 से 41 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। जालंधर- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में बदलाव बहुत कम होगा। तापमान 19 से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। लुधियाना- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में बदलाव बहुत कम होगा। तापमान 21 से 42 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। पटियाला- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में बदलाव बहुत कम होगा। तापमान 19 से 43 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। मोहाली- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में बदलाव बहुत कम होगा। तापमान 26 से 41 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।


