‘मन बसिया गोविंद गोपाल मोहे रंग डालो नंदलाल’ … पर झूमे भक्तजन

न्यू अमृतसर स्थित दुर्ग्याणा कमेटी के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में 30 अप्रैल को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी। जिसके उपलक्ष्य में रविवार को प्रभातफेरी निकाली गई। संकीर्तन चेयरमैन संजीव खन्ना की अध्यक्षता और ठाकुर जी के आशीर्वाद से निकाली फेरी न्यू अमृतसर की कई गलियों में पहुंची। दुर्ग्याणा तीर्थ से बसों के माध्यम से मंदिर में पहुंची संगत ने श्री ठाकुर जी की पालकी सजाई। इसके बाद प्रभातफेरी शुरु की गई। 6 से 8 बजे तक निकाली फेरी में हरिनाम संकीर्तन करने वाले भक्तों ने ‘मन बसिया गोविंद गोपाल मोहे रंग डालो नंदलाल’ भजन गाया। जिसे सुनकर भक्तों ने ठाकुर जी पर गुलाब के फूलों की वर्षा की। मंदिर से शुरु होकर यह प्रभात फेरी न्यू अमृतसर की गलियों में से होते वापस श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आकर समाप्त हुई। प्रभातफेरी जिन घरों में पहुंची वहां भक्तों ने ठाकुर जी का स्वागत आरती उतार कर किया। इसी दौरान प्रभु को कई व्यजनों का भोग लगाकर प्रसाद बांटा। इस मौके पर दुर्ग्याणा कमेटी मैनेजर अनिल शर्मा, शिवम, तरुण सभरवाल, कपिल मेहरा, ललित मेहरा, विनय मेहरा, दीपक चतरथ, रमन सहगल, राजीव ठुकराल, कमल कपूर, विनोद महाजन, अनिल उप्पल, विक्रम गोयल, मनमोहन गुप्ता, सुनील शर्मा, विपिन शर्मा, अनिल, मनी, मनीष लांबा समेत कई भक्तजन मौजूद थे। प्रभातफेरी के दौरान भजन पर नाचते भक्तजन ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *