विश्व के ज्ञान में सबसे उत्तम गीता ज्ञान : जोशी

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री गीता सेवा समिति ने हवन यज्ञ की श्रृंखला के तहत गीता भवन में हवन यज्ञ का आयोजन किया। समिति के प्रधान राजीव जोशी की अध्यक्षता में कराए हवन यज्ञ के मुख्य यजमान अभिषेक गुप्ता, राजीव गुप्ता, मोनिका गुप्ता रहे। पंडित विजय शास्त्री ने नवग्रह पूजन के उपरांत गीता के 12वें, 15वें अध्याय के श्लोकों के साथ हवन कुंडीय की पवित्र अग्नि में आहुतियां अर्पित कराईं। समिति के प्रधान राजीव जोशी ने कहा कि विश्व में जितना भी ज्ञान है उसमें सबसे उत्तम ज्ञान श्रीमद् भागवत गीता का ज्ञान है। यह भगवान श्री कृष्ण के मुखारबिंद से निकली एक दिव्य वाणी है। उन्होंने कहा कि आप की हर समस्या और प्रश्न का उत्तर इसमें है। गीता ग्रंथ का अनुसरण करने से दुख टिक नहीं सकता। जबकि संताप, शोक, चिन्ता, भय आदि सभी आफत मिट जाती हैं। समिति के महासचिव प्रो. राजेश शर्मा ने समिति द्वारा किए जा रहे धार्मिक, सामाजिक कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर सुरिंदर आहुजा, अश्वनी महाजन, सुमेश महाजन, रमेश कुमार, राजिंदर शर्मा, मदन लाल शर्मा, योगेश महाजन, विजय महाजन, बसी लाल, सीता राम, दीपक शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *