भीषण गर्मी के चलते नगर में निर्माण कार्यों पर रोक लगाई

भास्कर न्यूज | बालोद नगर पालिका ने भीषण गर्मी को देखते हुए नगर के निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है। नगर में इस समय सीसी रोड निर्माण, भवन निर्माण और अन्य विकास कार्य चल रहे हैं। लेकिन गर्मी के चलते जल स्तर पहले ही नीचे चला गया है। कई इलाकों में पानी की समस्या शुरू हो गई है। नागरिकों को पानी की परेशानी न हो, इसके लिए निकाय ने ठोस कदम उठाए हैं। नगर पालिका कार्यालय ने हाल ही में निर्माण कार्य करने वाले सभी ठेकेदारों को पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि आगामी गर्मी को देखते हुए फिलहाल निर्माण कार्य शुरू न करें। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए पानी की अधिक आवश्यकता होती है। पानी की कमी के कारण रोड और भवनों में क्युरिंग का कार्य सही ढंग से नहीं हो पाएगा। इससे निर्माण की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा, जो चिंता का विषय है। गुणवत्ता से समझौता न हो, इसलिए निर्माण कार्यों पर रोक लगाई गई है। जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या नहीं है, वहां निर्माण कार्य जारी रह सकते हैं। सभी ठेकेदारों को नए बने रोड और भवनों में क्युरिंग को विशेष महत्व देने की सख्त हिदायत दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *