पूर्वी हलके प्रभारी जसबीर डिंपा ने मूद्धल में की बैठक

अमृतसर सिटी| पूर्वी हलके के प्रभारी और पूर्व कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह डिंपा 27 अप्रैल को गांव मूद्धल पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई। डिंपा ने घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं का हालचाल भी जाना। इस मौके पर किसान सेल पूर्वी के चार सदस्यों को प्रमाण पत्र दिए गए। सतनाम सिंह मुधल को किसान सेल इंचार्ज हलका पूर्वी, जतिंदर सिंह को गांव मुधल का इंचार्ज, बलजीत सिंह को सचिव और वरिंदर सिंह को सोशल मीडिया इंचार्ज बनाया गया। इस अवसर पर पूर्व पंचायत सदस्य इकबाल सिंह, गुरमत सिंह, शमशेर सिंह, प्रधान सुखविंदर, राजवंत सिंह, परोजन सिंह, कश्मीर सिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *