अमृतसर| पहलगाम में शहीद हुए 27 लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए खत्री महासभा द्वारा शोक सभा का आयोजन किया। पंजाब के सीनियर उपप्रधान डॉ. एसके सियाल की अध्यक्षता में रणजीत एवेन्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में की शोक सभा में कई सदस्य पहुंचे और राम नाम जाप किया। जिला प्रधान शशि पाल चोपड़ा ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि ऐसे आतंकियों का सफाया किया जाना चाहिए। इस मौके पर जगमोहन मल्होत्रा, श्याम सुंदर, सुखविंदर सिंह, डॉ. केपी सिंह, मोहित मेहरा, अनिल मेहरा, रमन मेहरा, डॉ सरबजीत सिंह मौजूद रहे।


