2 वार्डों के बीच से गुजरती घी मंडी को जाती सड़क बनकर तैयार

वार्ड 29 में चमरंग रोड से घी मंडी को जाती सड़क को नगर निगम ने बना दिया है। कई वर्षों से यह रोड विकास को तरस रहा था। लोगों की समस्या को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद निगम ने सड़क को बना दिया है। उक्त रोड 2 वार्डों के बीच में आता था। जिस कारण हर बार इस रोड पर विकास रह जाता था। कई लोग तो इस सड़क से किनारा करने लगे थे। निगम चुनाव खत्म होने के बाद चुने हुए पार्षदों और मेयर चुनने के बाद हाउस की मीटिंग बुलाई गई। वहीं इसके बाद अब उक्त सड़क को बना कर पूरा कर दिया गया है। 14 दिसंबर 2024 को प्रकाशित खबर। (दाएं) सड़क बनकर तैयार।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *