मौसम बदला… बादल छाए रहे, बूंदाबांदी से बढ़ी उमस

जांजगीर| शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। सुबह से शाम तक अधिकांश समय धूप खिलने के अलावा बादल छाए रहे, जिससे लोगों को गर्मी के अलावा उमस का सामना करना पड़ा। लेकिन देर शाम मौसम बदल गया और हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके कारण रविवार को सुबह ठंडी हवा चली लेकिन दिनभर उमस ने परेशान किया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में जिले के अधिकांश हिस्सों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। अगर मौसमी सिस्टम कमजोर होने से यह स्थिति नहीं बनेगी, तब भी गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, द्रोणिका, चक्रवात सक्रिय होने के अलावा बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा आने से बादल छाए रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *