तीन बार तलाक बोलकर पत्नी से संबंध तोड़ने वाला गिरफ्तार:पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दुर्ग पुलिस ने तीन तलाक मामले में फरार आरोपी मोहम्मद रईश को गिरफ्तार कर लिया है। रईश की पत्नी ने पद्मनाभपुर थाने में पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, कि उसके पति ने तीन बार तलाक बोलकर उसे छोड़ दिया है। थाने में मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पद्मनापुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 12 अप्रैल को कसारीडीह निवासी एक महिला ने थाने में तीन तलाक का मामला दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी शादी कसारीडीह दुर्ग निवासी मो. रईस पिता मो. अकरम खोखर के साथ 16 नवंबर 2023 को हुई थी। शादी उसके पिता ने मुस्लिम रीतिरिवाज के मुताबिक की थी। उसकी मां ने दूल्हे रईश को 1 लाख 7 हजार 786 रुपए और सोने चांदी के जवर के साथ फ्रिज, वॉशिंग मशीन व अन्य दहेज का सामान दिया था। शादी के बाद प्रार्थिया नागपुर, महाराष्ट्र से कसारीडीह दुर्ग आ गई और अपने पति के साथ रहने लगी। विवाह के 8-10 दिन से उसके पति का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं था। कुछ दिन बाद उनका बर्ताव बदल गया। 18 दिसंबर 2024 को प्रार्थिया के पति मोह. रईस खोखर ने प्रार्थिया को 3 बार तलाक, तलाक, तलाक बोला और चला गाय। प्रार्थिया ने पहले तो सोचा झगड़ा है सब ठीक हो जाएगा, लेकिन कुछ दिन बाद उसे पता चला कि आरोपी ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है। इसके बाद वो सीधे थाने पहुंची और मामले की एफआईआर दर्ज कराई। काफी दिनों से फरार था आरोपी जौसो आरोपी को पता चला कि पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है वो यहां से छिप छ्पाकर फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घर व आसपास छापेमारी की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी दौरान आरोपी को भोपाल (म.प्र) में लुक छिपकर रहने की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार किया और 27 अप्रैल को दुर्ग लेकर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को न्यायिकहिरासत में जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *