मोहाली में मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, VIDEO:दो दान पात्र को तोड़ कैश व एक को उठा ले गए, नहीं पहुंची पुलिस

मोहाली के सेक्टर-125 सन्नी इनक्लेव स्थित फतेहउल्लापुर में चोरों ने मां शीतला शिवशक्ति राम मंदिर को निशाना बनाया है। घटना देर रात की है। इस दौरान चोर एक दान पात्र उठा कर ले गया, जबकि दो को तोड़कर उनसे कैश निकालने में वह कामयाब रहा। चोर ने अपने चेहरा कवर किया हुआ था। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि लोगों का कहना है कि देर रात की चोरी है, लेकिन दोपहर 12 बजे तक पुलिस वाले नहीं पहुंचे थे। उन्होंने पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए। लोग आरती कर रहे थे, चोर दान पात्र उठा रहा था इस मौके पर मंदिर से जुड़े लोगों ने बताया कि यह चोरी आरोपी ने दो चरणों में की है। पहले वह शाम को जब मंदिर में आरती चल रही थी, उस समय वह एक साइड से गल्ला उठा कर ले गया। जबकि दूसरी वारदात रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब की है। आरोपी अपने साथ लोहे की रॉड लेकर पहुंचा था और उसने चेहरा कवर किया हुआ था। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। लोगों ने बताया कि रात को 112 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की, लेकिन कोई उचित जवाब नहीं मिला। मंदिर में कितना कैश था, इस बारे में उन्हें पता नहीं है, क्योंकि महीने के अंत में गल्ले खोले जाते हैं। पुलिस की गश्त को बढ़ाया जाए जैसा कि मंदिर में लगे कैमरों में दिख रहा है, आरोपी ने शूज पहने हुए थे। इस दौरान उसने शिवलिंग पर रखे कलश से भी पानी चेक किया। वहीं, लोगों ने इलाके के लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी उसके बारे में सुराग मिलता है, तो उसे सूचित करें, ताकि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा सके। वहीं, लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। क्योंकि बाहरी राज्यों के लोग रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *