फाजिल्का में चोरों की गाड़ी का एक्सीडेंट:पुलिस को देख भागने की कोशिश, दो युवक फरार, दो कार में फंसे, चोरी की मोटर बरामद

फाजिल्का में जलालाबाद एक कार हादसे का शिकार हो गई l पुलिस श्री मुक्तसर साहिब रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार आई और फ्लाईओवर पर चढ़ते ही हादसे की शिकार हो गई। चेकिंग में गाड़ी से चोरी की मोटर बरामद हुई। मौके पर दो युवक फरार हो गए और दो पकड़े गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी का कहना है कि कार सवार चार लोगों में से दो मौके से फरार हो गए l जबकि दो लोग गाड़ी में फंस गए l जिन्हें पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है l क्योंकि गाड़ी से चोरी की गई मोटरें बरामद हुई है l फिलहाल मामले में जांच की जा रही है। पुलिस को चेकिंग करते देख भागने की कोशिश जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी प्रशोतम कुमार ने बताया कि वह अपनी पीसीआर ड्यूटी पर जलालाबाद श्री मुक्तसर साहिब रोड पर मौजूद थे। वह शक्की व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे कि श्री मुक्तसर साहिब की ओर से एक तेज रफ्तार कार आ रही थी l उन्होंने भाग कर अपने बाइक को रोड से साइड किया कि फ्लाईओवर पर चढ़ते ही कार हादसे का शिकार हो गई। दो लोग कार में फंस गए वह मौके पर पहुंचे तो गाड़ी सवार चार युवकों में से दो मौके से भाग गए l जबकि दो लोग कार में फंस गए l हालांकि उन्होंने जब कार को चेक किया तो कार से चोरी की मोटरें बरामद हुई l इस मामले में कार सवार दो लोगों को पुलिस हिरासत में लेते हुए थाने ले जाया गया है। पकड़े गए युवकों से पूछताछ जिनसे अब पूछताछ की जाएगी कि वह कहां के रहने वाले है और गाड़ी में पड़ी मोटर कहां से लाई जा रही थी l जबकि युवकों से मिले मोबाइल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है l और उस पर पारिवारिक सदस्यों के फोन भी आ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *