राजनांदगांव जिले में पहली बार कोतवाली थाने में दो निरीक्षकों की पोस्टिंग की गई है। एसपी मोहित गर्ग ने रविवार को जारी आदेश में निरीक्षक योगेश कुमार पटेल को कोतवाली में पदस्थ किया है। वर्तमान में कोतवाली थाने का प्रभार निरीक्षक रामेंद्र सिंह के पास है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के अनुसार, इस व्यवस्था से कोतवाली क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग होगी। नए आदेश में राजेश कुमार साहू को लालबाग थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है। निरीक्षक कृष्णा पाटले को चिचोला चौकी, निरीक्षक सीआर चंद्रा को विशेष शाखा, निरीक्षक दिलीप पटेल को तुमड़ीबोड़, संतोष जायसवाल को जोब चौकी और निरीक्षक शंकर गिरी गोस्वामी को सुरगी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। एसआई नरेश कुमार बंजारे को डोंगरगढ़, विरेंद्र मनहर को डोंगरगांव, कैलाश चंद मई को साइबर सेल, सतऊ राम नेताम को बसंतपुर और पुष्पराज साहू को सुरगी में पदस्थ किया गया है। रोहित कुमार खुटे को गेंदाटोला और प्रमोद श्रीवास्तव को सोमनी भेजा गया है। एएसआई धनालाल सिन्हा को मोहारा और सुरेज चंद्रवंशी को यातायात शाखा में नियुक्त किया गया है।


