अंतर्जातीय विवाह से नाराज पंचों ने किया सामाजिक बहिष्कार:एसपी को दिया ज्ञापन, कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ितों ने दी आत्महत्या-धर्म परिवर्तन की धमकी

गांव के कुछ लोगों द्वारा अंतर्जातीय विवाह से नाराज समाज के कुछ लोगों ने गांव में रहने वाले परिवार के खिलाफ अवैध सामाजिक बहिष्कार और जुर्माना लगाने के विरोध में गांव के कुछ पीड़ितों ने भीलवाड़ा एसपी को शिकायत की है।कार्रवाई नहीं करने पर सुसाइड और धर्म परिवर्तन करने की बात भी ज्ञापन में बताई गई। बहिष्कार और जुर्माने की बात कही मामला भीलवाड़ा जिले के सुठेपा गांव का है यहां रहने वाले विनोद कुमार, सोहनलाल, पूजा,नेहा ने सोमवार दोपहर बाद एसपी ऑफिस पहुंच एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने अंतर्जातीय विवाह करने के चलते समाज के कुछ प्रभावशाली और दबंग लोगों द्वारा उनका सामाजिक बहिष्कार और जुर्माना लगाने बात कही। पीड़ित पक्ष ने एसपी से निष्पक्ष जांच कर कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है साथ ही कार्रवाई नहीं करने की स्थिति में सुसाइड और धर्म परिवर्तन की बात भी ज्ञापन में कही गई है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *