दौसा जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटनाक्रम थाना इलाके की सूर्य नगर कॉलोनी के पास का है, रेल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच हादसे की जानकारी ली। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्च्युरी में रखवाया। अलवर का रहने वाला था युवक पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अलवर जिले के मऊ कला निवास मयंक (22) पुत्र रामपाल मीणा के रूप में हुई। सूचना पर युवक के परिजन भी मंडावर अस्पताल पहुंच गए, जहां पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।


