पीजीआई चंडीगढ़ में राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए रिम्स एडमिनिस्ट्रेशन के छात्र

हेल्थ रिपोर्टर| रांची रिम्स के हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के पीजी छात्र 24 से 26 अप्रैल तक चंडीगढ़ में आयोजित तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन अस्पताल प्रशासन : हालिया रुझान (हार्ट) 2025 में शैक्षणिक यात्रा में शामिल हुए। इस सम्मेलन में देशभर के विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों और संस्थानों के छात्रों ने भाग लिया। रिम्स एमएचए के कॉऑर्डिनेटर अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेश त्रिपाठी ने बताया कि पीजीआईएमईआर चंडीगढ़, जिसे पूरे भारत में दूसरे स्थान और नैक ए++ मान्यता प्राप्त है, रिम्स छात्रों ने सम्मेलन और कार्यशाला में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान छात्रों ने अस्पताल प्रशासन, ट्रॉमा सेंटर, ओपीडी, कंट्रोल रूम सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया और वहां की कार्य प्रणाली को समझा। छात्रों ने एक-दूसरे के साथ संवाद कर ज्ञान का आदान-प्रदान किया। कंट्रोल रूम और ड्यूटी ऑफिसर की भूमिकाओं, जिम्मेदारियों तथा 24×7 अस्पताल संचालन की चुनौतियों को लेकर भी गहरी जानकारी हासिल की। इस शैक्षणिक यात्रा ने छात्रों को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ते हुए अस्पताल प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की समझ को और मजबूत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *