हिंदू कॉलेज में बच्चों को स्टेशनरी बांटे

अमृतसर | भारतीय विकास परिषद अमृतसर मेन शाखा ने वित्त वर्ष 2025-26 के तहत तीसरा प्रोजेक्ट हिन्दू कॉलेज में आयोजित किया। इस मौके बच्चों को नोटबुक, स्टेशनरी वितरित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत संगीत के सितारे म्यूजिकल ग्रुप के ऑर्गेनाइजर भारत विकास परिषद के डॉ. नवप्रीत सिंह और मुख्य अतिथि डॉ. एच.एस. नागपाल ने जोत प्रज्वलन से की। भारतीय विकास परिषद ने पहलगाम में हुए नरसंहार की निंदा करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। आयोजन प्रधान सुमित पुरी और महासचिव संजीव जैन के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को खास बनाने के लिए सांगीतिक संध्या का आयोजन भी हुआ। बच्चों ने भांगड़ा, कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *