श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को देंगे श्रद्धांजलि

महासमुंद| राज्य आंदोलनकारी छग संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में करणी कृपा स्टील व पावर प्लांट के समस्त अवैधानिक कार्य, औद्योगिक प्रदूषण के विरुद्ध तीन साल से चले आ रहे किसान सत्याग्रह आंदोलन के सत्याग्रह आंदोलनकारियों के अवैध करणी कृपा उद्योग में जिन श्रमिकों का काम के दौरान मौत हुई थी, उनको श्रमिक दिवस 1 मई को श्रद्धांजलि दी जाएगी। श्रमिक दिवस पर दोपहर 1 बजे से सत्याग्रह स्थल बूढ़ा महादेव मंदिर के सामने हाईवे कौंवाझर में सभी को स्मरण कर श्रद्धांजलि देकर भंडारा का आयोजन किया जाएगा। भंडारा दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। पश्चात शाम 4 बजे से किसान पुत्र श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस मौके पर मुख्य अतिथि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे होंगे। अध्यक्षता नंदकुमार साहू, दाऊ व अन्य रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *