सरपंच संघ का गठन, घोटिया की सरपंच ममता मंडावी निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं

डौंडी| सोमवार को जनपद पंचायत डौंडी के सभाकक्ष में डौंडी ब्लॉक सरपंच संघ का गठन सर्वसम्मति से किया गया। ग्राम पंचायत घोटिया की सरपंच ममता मंडावी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। ममता मंडावी चार बार की सरपंच और पंचायती राज की सशक्त महिला प्रतिनिधि हैं। ग्राम पंचायत भरीटोला 36 के सरपंच रेवा रावटे को संरक्षक बनाया गया। ग्राम बम्हनी की निर्मला चुरेंद्र और ग्राम पंचायत चिपरा के यश कुमार राणा को उपाध्यक्ष चुना गया। सचिव पद पर मुकेश कुमार तेता, कोषाध्यक्ष हिंसा राम नर्राटोला, संगठन मंत्री अर्चना मरकाम कोटागांव से बनाए गए। मीडिया प्रभारी कंवल सिंह कोलियार, प्रवक्ता चंद्रलेखा पायला को नियुक्त किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *