भास्कर न्यूज | अमृतसर नगर निगम चुनाव को लेकर सिटी के बूथों में पुलिस कमिश्नर ने दौरा करते हुए सुरक्षा का जायजा लिया। इस मौके पर डीसीपी लॉ एंड आर्डर विजय आलम सिंह, एडीसीपीज, एसीपीज और थानों एसएचओज उपस्थित थे। सीपी भुल्लर ने इस दौरान बूथो पर तैनात पुलिस मुलाजिमों को ब्रीफ भी किया और उन्होंने कहा कि अगर कोई अंसर शरारत करता है तो उसपर तुरंत कार्रवाई की जाए। सीपी भुल्लर ने कहा कि सिटी में चुनाव शांतिपूर्वक हुआ है। लोगों ने पुलिस का सहयोग किया है। डयूटी के दौरान तैनात सभी पुलिस मुलाजिमों ने अपनी डयूटी बाखूबी तारीके से निभाई है।


